सुनीता पांडे
सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ने वाला यह व्रत इस बार 1 नवंबर को मनाया जाएगा।
इस व्रत का विवाहित महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं।
इस दिन चंद्रमा को छलनी से देखने की भी बेहद खास परंपरा है।
करवा चौथ वाले दिन चंद्रमा को सीधे देखना वर्जित माना गया है।
मान्यता है कि इस दिन किसी न किसी की आड़ में चंद्रमा का दर्शन करना चाहिए।
चंद्रमा को छलनी से देखने के बाद पति को भी छननी से देखना काफी महत्व रखता है।
पुरानी मान्यता के अनुसार छलनी से पति का चेहरा देखने से पति की आयु छलनी में मौजूद सैकड़ों छेद जितनी बढ़ जाती है।
इसलिए इस दिन चंद्रमा के साथ-साथ पति को भी छलनी से देखा जाता है।