प्रीति शर्मा
हाई हील्स दिखने में बहुत ही शानदार लगती हैं जो हर लड़की को पसंद होती है।
लेकिन ज्यादा देर तक हील्स पहनने पर पैरों में दर्द शुरू हो जाता है।
जब आप फ्लैट जूते पहतने हैं तो शरीर का वजन पूरे पैर पर समान होता है।
लेकिन हील्क पहनने पर लगभग सारा वजन सिर्फ आपके पंजों पर आ जाता है।
हील्स पहनने से पैरों की हड्डियां एक अप्राकृतिक कोण पर झुक जाती है जिससे दबाव बढ़ता है।
हील्स से पैरों की मांसपेशियां टाइट रहती हैं जो लंबे समय तक ऐसे रहने पर दर्द करती हैं।
हील्स का अगला हिस्सा संकरा होता है जो उंगलियों के बीच की नसों को दबा देता है।
यही कारण है कि पैरों में जलन या सुन्नपन जैसी स्थित हो सकती है।