दीपिका पाल
कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज की बहन यमुना ने अपने भाई को भोजन पर अपने घर बुलाया था और उनका तिलक किया था।
हिंदू धर्म में पान को शुभता और समृद्धि का प्रतीक है भाई दूज के दिन बहन अपने भाई को तिलक करने के बाद पान खिलाती हैं।
भाई दूज के दिन भाई को पान खिलाने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।.
भाई को दूज के दिन पान भेंट करने से बहनें अखंड सौभाग्यवती बनी रहती हैं।
इस साल भाई दूज का त्योहार 03 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन यमराज का पूजन भी होता है।