मुलाकात के बाद ही काजोल के साथ क्यों काम ना करने की कसम खाई? जानें

निक्की राय

शाहरुख खान-काजोल

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हर फिल्म में हिट रही। उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और 90 के दशक के टॉप स्क्रीन कपल्स रहें।

किया फैसला

क्या आप जानते हैं कि जब किंग खान पहली बार काजोल से मिले थे तभी उन्होंने एक्ट्रेस के साथ दोबारा कभी काम ना करने का फैसला कर लिया था?

बाजीगर

काजोल और शाहरुख खान की पहली मुलाकात 1993 की फिल्म 'बाजीगर' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने डायरेक्ट किया।

पहली बार मिले

फिल्म की शूटिंग के पहले दिन काजोल और शाहरुख खान पहली बार मिले। शाहरुख ने इस दौरान का एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे काजोल से परेशान हो गए थे।

कड़कड़ाती ठंड

कपिल शर्मा के शो में शाहरुख खान ने बताया कि 'बाजीगर' की शूटिंग जनवरी की कड़कड़ाती ठंड में शुरू हुई थी। 1 जनवरी को शूटिंग का पहला दिन था।

1 तारीख को काम

उन्होंने कहा, '1 तारीख को हम सब परेशान थे क्योंकि सुबह-सुबह शूटिंग करनी थी। मेरा एक रूल है कि में एक तारीख को काम जरूर करता हूं चाहे काम करने का लायक हो या ना हो।'

शराब पी ली

शाहरुख खान आगे कहते हैं- 'हम सब बहुत परेशान थे। हमारे कैमरा मैन ने ज्यादा शराब पी ली थी तो वो रात में अरेस्ट हो गए थे। वो सेट पर पहुंचे नहीं थे।

काम ना करने की कसम

सब लोग शांति में थे, 'कोई किसी से बात नहीं कर रहा था और काजोल आईं और इतनी बातें की इन्होंने। मैं सच कह रहा हूं, मैं कसम खा रहा हूं रोजी-रोटी की, मैंने कहा मैं इसके साथ कभी काम नहीं करूंगा।'

मनोरंजन की खबरें

देखने के लिए क्लिक करें

शादी के 11 साल बाद तक किस एक्ट्रेस के साथ था सनी देओल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? जानें – Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi, Breaking Hindi Samachar – NavBharat Live