प्रीति शर्मा
होली के रंग कुछ लोगों को बहुत ही अच्छे लगते हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
अगर आपको सांस संबंधित बीमारी है तो सूखे रंगों से दूर रहना चाहिए।
स्किन एलर्जी होने पर केमिकल रंगों से बचना चाहिए क्योंकि यह इंफेक्शन बढ़ा सकते हैं।
आंखों से जुड़ी समस्या होने पर भी होली खेलने से बचना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को लेड वाले रंगों से नुकसान पहुंच सकता है इसलिए हर्बल रंगों से खेलें।
बच्चा काफी छोटा है तो उसे रंगों से दूर रखना चाहिए। यह उसके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
रंगों से सांस फूलना, चक्कर आना या शरीर में निशान पड़ने लगे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
केमिकल रंगों की जगह हर्बल और फूलों वाली होली खेली जा सकती है।