होली में किसे लगाएं कौन सा रंग, जानिए इसका खास महत्व

दीपिका पाल

होली के रंग

होली का त्योहार इस बार 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन कई प्रकार के रंगों से होली खेलते है। लेकिन क्या आपको पता किस रंग का क्या होता है महत्व।

लाल रंग

लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना जाता है। जिसे आप बच्चों और युवाओं को लगा सकते हैं। ऊर्जा या जोश को दर्शाता है।

हरा रंग

होली के हरे रंग का मतलब शीतलता, सुकून और सकारात्मकता है। इस रंग को आप अपनों से बड़ों को लगा सकते हैं।

गुलाबी रंग

ये रंग दोस्ती, स्नेह और दयालुता का प्रतीक है। इस रंग को आप करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को लगा सकते है।

नारंगी रंग

नारंगी रंग खुशियों, मिलनसारिता और खुशहाली का प्रतीक होता है। आप अपने दोस्तों, करीबियों और परिजनों को लगा सकते हैं।

पीला रंग

पीला रंग सुंदरता, पूजा और सम्मान का प्रतीक है। इसे आप बहनों को, महिला दोस्तों को या घर की महिलाओं को लगा सकते है।

नीला रंग

नीले रंग का अर्थ विशालता, शांति और स्थिरता को दर्शाता है। इस रंग को आप दोस्तों और सहकर्मियों को लगा सकते है।

महिला दिवस पर क्या है पर्पल, हरा और सफेद रंग का महत्व?

देखने के लिए क्लिक करें