प्रीति शर्मा
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की हर जगह चर्चा हो रही है।
दरअसल वैभव सिर्फ 14 वर्ष के हैं और उन्होंने राजस्थान की टीम से अपना आईपीएल डेब्यू मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेला।
वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था।
वैभव ने अपनी कम उम्र में लोगों को प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले मैच की शुरुआत शानदार छक्का मारके की।
आईपीएल से पहले वैभव ने अंडर 19 टेस्ट में केवल 58 गेंदों में शतक जड़ा था। एशिया कप में उन्होंने शानदार पारी खेली थी।
वैभव सूर्यवंशी बिहार के ताजपुर गांव से हैं और उनका जन्म 27 मार्च 2011 में हुआ था। कम उम्र से ही वह क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहे हैं।
सिर्फ 4 साल की उम्र से ही वैभव ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 9 साल की उम्र में क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया।
वैभव ने 12 साल की उम्र में वीनू मांकड ट्रॉफी खेलती और करीब पांच मैचों में 400 रन बनाए। वह आज युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।