प्रीति शर्मा
एशिया कप का पहला मैच 9 सितंबर को होगा। अब तक इसका आयोजन 16 बार हो चुका है।
जिसमें 14 बार ये टूर्नामेंट ओडीआई फॉर्मेट और 2 बार टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया है।
इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं।
रोहित शर्मा ने एशिया कप में 28 मैचों में 46.95 की औसत से 939 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने एशिया कप में 81 चौके और 28 छक्के लगाए हैं।
एशिया कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाला खिलाड़ी सनथ जयसूर्या है।
श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी जयसूर्या ने एशिया कप में 139 चौके लगाए हैं।
भारत में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाला खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर है।