प्रीति शर्मा
गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में कुछ लोगों को होंठ फटने की समस्या बनी रहती है। लेकिन वह इसके पीछे का कारण नहीं जानते हैं।
कई बार यह समस्या गर्मी में भी रहती है। इसके लिए किसी खास विटामिन की कमी भी हो सकती है।
जानकारी के अनुसार विटामिन बी12 की कमी से होंठ फट सकते हैं। यह विटामिन शरीर को कोमल बनाए रखता है।
इसकी कमी के कारण होठों का फटना, त्वचा का सूखना और मुंह में छाले जैसी समस्या हो सकती है।
विटामिन बी12 की कमी के कारण नींद की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे स्कैल्प भी ड्राई हो सकता है।
ड्राइ या फटे लिप्स की समस्या को दूर करने के लिए हफ्ते में दो या तीन बार लिप स्क्रब करें।
होठों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए।
इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, दही, मांस, मछली, अंडे और हरी सब्जियों को शामिल किया जा सकता है।