प्रीति शर्मा
स्कॉटलैंड बहुत ही सुंदर जगह है जिसके बारे में लोगों ने अक्सर सुना होगा। लेकिन यह जगह ज्यादातर लोगों की पहुंच से दूर है।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है।
खूबसूरती में स्कॉटलैंड को बराबर की टक्कर देने वाली यह जगह कर्नाटक में मौजूद है जो पर्यटकों की फेवरेट है।
इस जगह का नाम कूर्ग है जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां पर हरियाली, ऊंचे पहाड़ आपका मन जीत लेंगे।
गर्मियों में सुकून और शानदार पल बिताने के लिए इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ यह जगह मजेदार रहेगी।
कूर्ग हरे भरे जंगल, झरने और कॉफी बागानों से घिरा हुआ है। नेचर लवर्स के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।
कम भीड़ भाड़ वाली जगह पर ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं तो यह जगह बेस्ट रहेगी। गर्मियों में यहां शांति से घूमा जा सकता है।
इसके अलावा कूर्ग में ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और स्थानीय संस्कृति का मजा ले सकते हैं।