सिमरन सिंह
किसी भी शुभ कार्य, पूजा या अनुष्ठान में फूलों को जरूर शामिल किया जाता है।
हिंदू धर्म में हर देवी-देवता का अपना पसंदीदा फूल होता है।
आइए जानते हैं किस देवी-देवता को कौन सा फूल पसंद है।
भगवान गणेश को गुड़हल और गेंदे के फूल बहुत पसंद हैं।
भगवान शिव को भांग, धतूरा, सफेद फूल और बेलपत्र पसंद हैं।
भगवान विष्णु को तुलसी जी बहुत पसंद हैं और आप उन्हें कमल, चमेली या वैजयंती के फूल भी चढ़ा सकते हैं।
माँ लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत पसंद है।
हनुमान जी को तुलसी के पत्ते, पान के पत्ते और लाल गुलाब बहुत पसंद हैं।