प्रीति शर्मा
शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना कई तरह की समस्या पैदा कर सकता है। इससे जोड़ों में दर्द, गठिया जैसी समस्या हो सकती है।
ऐसे में गर्मियों में मिलने वाले कुछ फल शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कम कर सकते हैं।
चेरी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करता है।
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है।
अनानास में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो एसिड और जोड़ों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।
खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा काफी होती है जिसकी वजह से यह यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं।
हर तरह की बेरीज किडनी फंक्शन के साथ-साथ यूरिक एसिड को कम करने में भी मदद करती है।
पपीता में लो प्यूरीन होता है जो एंटी इंफ्लेमेटरी गुण के लिए जाना जाता है। इसे खाना फायदेमंद हो सकता है।