प्रीति शर्मा
एस देश से दूसरे देश में प्लेन से सफर करने पर पासपोर्ट की जरूरत होती है।
लेकिन पासपोर्ट सिर्फ व्यक्ति तक सीमित नहीं बल्कि यह जानवरों के लिए भी होते हैं।
शायद आपने सुना होगा लेकिन कुछ देशों में जानवरों के लिए पासपोर्ट बनाए जाते हैं।
कई देश ऐसे हैं जो अपने पालतू जानवरों के लिए भी पासपोर्ट बनवाते हैं।
यूरोपियन यूनियन के देश जैसे जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली आदि में पेट पासपोर्ट अनिवार्य है।
इस पासपोर्ट के बिना आप अपने पेट्स को एक देश से दूसरे देश नहीं ले जा सकते हैं।
पेट पासपोर्ट बनवाने के लिए जानवर का हेल्थ सर्टिफिकेट, रेबीज वैक्सीन आदि चाहिए।
पेट्स पासपोर्ट के जरिए कुत्ते, बिल्ली, पक्षी आदि को ले जा सकते हैं।