प्रीति शर्मा
इथियोपिया दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां साल 12 नहीं बल्कि 13 महीने की होती है।
इथियोपिया में प्राचीन गीज या इथियोपियाई कैलेंडर को माना जाता है।
ग्रेगोरियन कैलेंडर की तुलना में यह कैलेंडर लगभग 7 से 8 साल पीछे है।
इस देश में 30 दिन के 12 महीने होते हैं और एक अतिरिक्त महीना जिसे पगुमे कहते हैं।
यहां पर नया साल 11 सितंबर को मनाया जाता है और लीप वर्ष में 12 सितंबर को।
इस देश के लोग अपना दिन सुबह 6 बजे शुरू करते हैं और वैश्विक समय से 6 घंटे पीछे चलते हैं।
इथियोपिया की खास बात यह है कि यह कभी किसी यूरोपीय शक्ति का उपनिवेश नहीं रहा।
यहां रोजमर्रा के जीवन जैसे त्योहार, जन्मदिन और खेती में गीज कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है।