प्रीति शर्मा
चाय का उत्पादन सबसे ज्यादा चीन में होता है। यहां पर चाय का बिजनेस काफी बड़ा है।
चीन के बाद भारत और श्रीलंका भी चाय उत्पादन की लिस्ट में शामिल हैं।
भारत में चाय ज्यादा पी जाती है लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा चाय पीने वाले लोगों की लिस्ट में भारत का नाम नहीं है।
सबसे ज्यादा चाय तुर्की के लोग पीते हैं। यह देश दुनिया में सबसे पहले नंबर पर आता है।
जानकारी के अनुसार तुर्की में हर व्यक्ति सालभर करीब 6.9 पाउंड चाय पत्ती का सेवन करता है।
तुर्की के बाद आयरलैंड के लोग सबसे ज्यादा चाय पीने वालों की लिस्ट में शामिल है।
दुनिया में रूस, मोरक्को, न्यूजीलैंड, इजिप्ट, पोलैंड, जापान, सऊदी अरब और साउथ अफ्रीका के लोग सबसे ज्यादा चाय पीते हैं।
सबसे ज्यादा चाय पीने वाले लोगों की लिस्ट में भारत काफी पीछे आता है। यहां पर सिर्फ 70 प्रतिशत जनता ही चाय पीती है।