सिमरन सिंह
Jio Platforms की शेयर बाजार में एंट्री के बाद बदली कंपनियों की रैंकिंग। जानिए कौन है नंबर 1 और किन 10 कंपनियों का मार्केट कैप सबसे ज्यादा है।
₹15.68 लाख करोड़ का मार्केट कैप Reliance Industries भारत की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बनी हुई है। तेल, रिटेल, ऊर्जा और डिजिटल बिजनेस में मौजूदगी इसे बाजार का बड़ा नाम बनाती है।
28 अक्टूबर 2026 को लिस्टिंग के बाद Jio Platforms का मार्केट कैप करीब ₹13.05 लाख करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी ने अपने IPO प्राइस ₹1,119 के मुकाबले पहले दिन लगभग 27% की बढ़त दर्ज की।
मार्केट कैप करीब ₹11.88 लाख करोड़ Jio की एंट्री के बाद Bharti Airtel तीसरे स्थान पर आ गई। टेलीकॉम सेक्टर में दोनों कंपनियों की वैल्यूएशन के बीच मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।
₹10.58 लाख करोड़ का मार्केट कैप देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में इसकी मजबूत मौजूदगी इसे टॉप कंपनियों में बनाए रखती है।
मार्केट कैप करीब ₹9.87 लाख करोड़ ICICI Bank टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है। इसके बाद Tata Consultancy Services (TCS) छठे स्थान पर है, जिसका मार्केट कैप करीब ₹8.89 लाख करोड़ है।
State Bank of India करीब ₹8.83 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ सातवें स्थान पर है। Bajaj Finance लगभग ₹5.71 लाख करोड़ के साथ आठवें नंबर पर है।
Larsen & Toubro करीब ₹5.35 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ नौवें स्थान पर है। वहीं Life Insurance Corporation of India (LIC) लगभग ₹4.95 लाख करोड़ के साथ दसवें नंबर पर है।
Reliance Industries - ₹15.68 लाख करोड़
Jio Platforms - ₹13.05 लाख करोड़
Bharti Airtel - ₹11.88 लाख करोड़
HDFC Bank - ₹10.58 लाख करोड़
ICICI Bank - ₹9.87 लाख करोड़
TCS - ₹8.89 लाख करोड़
SBI - ₹8.83 लाख करोड़
Bajaj Finance - ₹5.71 लाख करोड़
Larsen & Toubro - ₹5.35 लाख करोड़
LIC - ₹4.95 लाख करोड़
Jio Platforms की लिस्टिंग से Reliance Industries और Jio Platforms भारत की दो सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनियां बन गईं। हालांकि, मार्केट कैप शेयर की कीमतों के साथ बदलता रहता है। इसलिए रैंकिंग भी आगे बदल सकती है।