प्रीति शर्मा
हर देश में अपराध होते हैं लेकिन जब हम किसी दूसरे देश में जाते हैं तो यह देखते हैं कि वह टूरिस्ट के लिए कितना सुरक्षित है।
हाल ही में Crowdsourced data platform Numbeo ने एक सर्वे किया है जिसमें साल 2025 के लिए अपराध दर के आधार पर सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी की है।
नंबेयो द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार साल 2025 में सबसे सुरक्षित देश अंडोरा है। यह यूरोप का छोटा सा देश है।
सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में संयुक्त अरब अमीरात दूसरे स्थान पर है। यह घूमने फिरने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
वहीं, तीसरे स्थान पर कतर को सबसे सुरक्षित देश माना गया है। यहां पर टूरिस्ट खुद को काफी सुरक्षित महसूस करते हैं।
सुरक्षित देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर ताइवान है और पांचवें नंबर पर ओमान को रखा गया है। इसके बाद आइल ऑफ मैन है।
इस लिस्ट में भारत को यात्रा के लिए दुनिया में 66 वां स्थान पर रखा गया है। भारत संयुक्त राज्य अमेरिका से भी सुरक्षित देश माना गया है।
अमेरिका को सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में 89वें स्थान पर रखा गया है। वहीं पाकिस्तान का स्थान इस लिस्ट में 65वां है।