प्रीति शर्मा
कुश्ती एक फारसी शब्द कोश्ती से लिया गया है। जिसका अर्थ रेसलिंग या किलिंग होता है।
कुश्ती खेलने वाले खिलाड़ियों को पहलवान कहा जाता है और उनके गुरु को उस्ताद कहा जाता है।
कुश्ती लड़ने के लिए चुस्ती फुर्ती और सही तकनीक के साथ शारीरिक बल की होना जरूरी है।
भारत में कुश्ती की शुरुआत रामायण काल और महाभारत काल से मानी जाती है।
प्राचीन समय में इसे मल्ल युद्ध के रूप में जाना जाता था जिसकी कई कहानियां ग्रंथों में मिलती हैं।
दुनिया में पहली बार पेशेवर कुश्ती साल 1830 में सामने आई जिसमें पहलवानों ने अपना दम दिखाया।
माना जाता है कि कुश्ती वैश्विक स्तर पर मार्शल आर्ट के रूप में करीब 7000 ईसा पूर्व से अस्तित्व में आई।
उत्तर भारत में इसे दंगल, पहलवानी और कुश्ती नाम से जाना जाता है। उस समय कुश्ती फिट रहने का एक तरीका थी।