सिमरन सिंह
कार की सेफ्टी और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए टायर का सही समय पर बदलना बेहद जरूरी होता है।
अक्सर लोग टायर बदलने को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे एक्सीडेंट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
आमतौर पर कार के टायर 40,000 से 50,000 किलोमीटर के बाद बदलवा लेने चाहिए।
टायर बदलने की दूरी आपकी ड्राइविंग स्टाइल और सड़क की स्थिति पर भी निर्भर करती है।
अगर आप ज्यादा खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर गाड़ी चलाते हैं, तो टायर जल्दी घिस जाते हैं।
टायर के घिसने का सबसे बड़ा संकेत उसका ट्रेड यानी पकड़ (grip) कम होना है।
अगर टायर में दरारें, कट या उभार नजर आएं, तो उसे तुरंत बदलवा लेना चाहिए।
टायर की नियमित जांच बेहद जरूरी है। हर 6 महीने में एक बार टायर चेक जरूर करवाएं।
अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए सही समय पर टायर बदलवाना बेहद जरूरी है लापरवाही भारी पड़ सकती है।