सुनीता पांडे
1998 में आई फिल्म 'डुप्लीकेट' में शाहरुख खान ने खूबसूरत हसीना बनकर विलेन के पसीने छुड़ा दिए थे।
बॉलीवुड की गोविंदा आंटी ने फिल्म 'आंटी नंबर वन' में फीमेल अवतार लेकर सभी को मदहोश कर दिया था।
क्लासिक फिल्म ‘चाची 420’ में एक औरत की भूमिका निभाकर कमल हासन ने कमाल ही कर दिया था।
फिल्म 'हमशक्ल' में एक्टर सैफ अली खान महिला गेटअप में रितेश देशमुख के साथ जमकर रोमांस करते नजर आए थे।
अक्षय कुमार को फिल्म 'खिलाड़ी' में फीमेल लुक में देख दर्शकों दंग रह गए थे।
परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्म बाजी में आइटम नंबर करके अपनी साथी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दी थी। इसके बाद वह विज्ञापन में भी महिला अवतार में नजर आ चुके हैं।
फिल्म 'मिलेंगे मिलेंगे' में स्त्री के भेष में शाहिद कपूर ने बिजलियां गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
रितेश देशमुख भी फिल्म 'अपना सपना मनी मनी', 'हमशक्ल्स' और 'हाउसफुल' में अपने हसीन अंदाज से लोगों को दीवाना बना चुके हैं।
एक्टर श्रेयस तलपड़े का फिल्म 'पेइंग गेस्ट' में स्त्री रूप ने हर किसी को मोहित कर दिया था।
'मेरे अंगने में...' गाने में अमिताभ बच्चन ने महिला के कपड़े पहन डांस किया था, इसके लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
'ब्लफ मास्टर' फिल्म में शम्मी कपूर ने महिला परिधान में ऐसा ठुमका लगाया कि देखनेवालों के होश ही उड़ गए।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आयुष्मान खुराना भी फीमेल लुक में अपनी कातिलाना अदाएं दिखा चुके हैं।