सुनीता पांडे
यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए WhatsApp एक नया फीचर ला रहा है।
नए फीचर की मदद से व्हाट्सएप अकाउंट के गलत इस्तेमाल को रोका जा सकेगा।
फिलहाल यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में है, जल्द ही इसे आम यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक ईमेल वेरिफिकेशन फीचर पर काम कर रहा है। जिसका इस्तेमाल करके आप अपने अकाउंट को सुरक्षित रख पाएंगे।
रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि ईमेल एड्रेस किसी भी यूजर्स को दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा व्हाट्सएप अपने UI में भी बदलाव करने की योजना बना रहा है।
WhatsApp के यूजर इंटरफेस (UI) डिजाइन में बदलाव कर रहा है, जो बिल्कुल नया लुक और फील देगा।
मेटा के मैसेजिंग ऐप के नवीनतम बीटा संस्करण से संकेत मिलता है कि इस बार ऐप का हरा रंग हटाया जा सकता है।
WaBetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि WhatsApp मैसेजिंग ऐप के यूआई में बदलाव करेगा।
इसके अलावा कंपनी चैट, स्टेटस और कॉलिंग जैसे टैब को WhatsApp में नीचे की तरफ ट्रांसफर कर सकती है।