सिमरन सिंह
WhatsApp चलाते हैं तो न करें ये गलतियां, वरना अकाउंट हो सकता है बैन… जानिए पूरी सच्चाई
हर महीने लाखों WhatsApp अकाउंट्स बैन किए जाते हैं, क्या आपने कभी सोचा क्यों होता है ऐसा?
WhatsApp हर महीने रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कितने अकाउंट्स पर एक्शन लिया गया
समाज में नफरत फैलाने वाले मैसेज किसी को भी न भेजें, ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है
फेक न्यूज फॉरवर्ड करने से बचें, वरना आपका अकाउंट बैन हो सकता है
अश्लील कंटेंट शेयर करना बड़ी गलती है, ऐसे में WhatsApp तुरंत एक्शन ले सकता है
बिना परमिशन किसी को ग्रुप में जोड़ना, अगर शिकायत हुई तो अकाउंट पर कार्रवाई तय है
अनजान लोगों को बार-बार मैसेज करना, स्पैम माना जाता है और अकाउंट बैन हो सकता है
सिर्फ भरोसेमंद जानकारी शेयर करें और WhatsApp के नियमों का पालन करें
छोटी-सी गलती भी अकाउंट पर भारी पड़ सकती है, सावधान रहें और सुरक्षित WhatsApp इस्तेमाल करें