सिमरन सिंह
यह लक्ष्मी कृपा का प्रतीक है। सिक्के, आभूषण या चांदी की थाली खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है।
तांबे, पीतल या स्टील के बर्तन खरीदना शुभ होता है। बर्तन में कुछ अनाज या पानी डालकर घर लाना शुभ फल देता है।
धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति खरीदकर दीपावली पर पूजन करने से धन और बुद्धि की वृद्धि होती है।
इस दिन झाड़ू खरीदना दरिद्रता को दूर करने और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रतीक माना जाता है।
सोना-चांदी न खरीद सकें तो धातु से बनी अन्य वस्तुएँ जैसे किचन के बर्तन या उपकरण खरीदना भी शुभ है।
ये यंत्र घर या दुकान में स्थापित करने से धन की स्थिरता बनी रहती है।
मिट्टी या पीतल के नए दीपक खरीदकर धनतेरस की शाम को जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
क्योंकि धनतेरस को धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है, इसलिए स्वास्थ्य से जुड़ी चीज़ें जैसे तांबे का लोटा या हर्बल वस्तुएँ खरीदना भी शुभ माना गया है।
इस दिन नए वाहन या घर की बुकिंग करना दीर्घकालिक समृद्धि का सूचक होता है।
जरूरतमंदों को दीपदान या वस्त्र दान करना धन-भाग्य बढ़ाने वाला माना गया है।