प्रीति शर्मा
रात के समय चेहरे की देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है।
ऐसे में त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कच्चा दूध इस्तेमाल कर सकते हैं।
रोज रात को कच्चा दूध लगाने से चेहरे पर काफी बदलाव आता है।
कच्चा दूध त्वचा की खोए हुए निखार को वापस लाने में मदद करता है।
सोने से पहले कॉटन बॉल की मदद से कच्चा दूध चेहरे पर लगाएं।
कुछ हफ्तों बाद आपके चेहरे की रंगत में काफी अंतर देखा जा सकता है।
कच्चे दूध में मौजूद गुण स्किन के डेड सेल्स को रिमूव करते हैं।
स्किन केयर रूटीन में कच्चे दूध को शामिल कर चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।