सिमरन सिंह
बिहार में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लिट्टी चोखा जरूर होता है, जिसे वहां के लोग खूब पसंद करते हैं।
लिट्टी चोखा दो चीजों से मिलकर बना है, लिट्टी और चोखा, लिट्टी को अंग्रेजी में रोस्टेड पकौड़ी कहते हैं।
चोखा का मतलब अंग्रेजी में मसालेदार मसली हुई सब्जी होता है।
आटे में सत्तू मसाला भरकर लिट्टी बनाई जाती है, इसे पकाने के लिए गोबर के उपलों या कोयले पर रखा जाता है।
लिट्टी-चोखा एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा, कई जगहों पर इसे चटनी और प्याज के साथ परोसा जाता है।
कई जगहों पर लिट्टी चोखा को प्याज की चटनी के साथ-साथ मिर्च और अचार के साथ भी परोसा जाता है।