प्रीति शर्मा
मान्यताओं के अनुसार हिंदू कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान मानते हैं।
जिसकी वजह से मानसरोवर यात्रा के लिए कई श्रद्धालु भारत से चीन का सफर तय करते हैं।
ऐसे में इस यात्रा के बारे में योजना बनाने वालों के मन में खर्च को लेकर सवाल जरूर आता है।
इस यात्रा के लिए आपको पासपोर्ट, वीजा और मेडिकल सर्टिफिकेट की जरुरत होती है।
यह यात्रा उत्तराखंड, दिल्ली और सिक्किम की राज्य सरकारों के सहयोग से आयोजित की जाती है।
उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का खर्च करीब 1.70 लाख रुपए आता है।
नाथू ला यानी सिक्किम से मानसरोवर यात्रा का खर्च करीब 2.83 लाख रुपए आता है।
भारत से कैलाश मानसरोवर यात्रा का खर्च प्रति व्यक्ति 1.6 लाख से 3 लाख तक हो सकता है।