सिमरन सिंह
IP रेटिंग बताती है कि स्मार्टफोन धूल और पानी से कितनी सुरक्षा देता है। खासकर बारिश के मौसम में फोन के पानी के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फोन खरीदते समय IP रेटिंग पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है।
इसकी कीमत ₹18,999 से शुरू है वहीं Moto G96 5G में IP68 रेटिंग मिलती है। फोन में 6.67 इंच कर्व्ड P-OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके खास फीचर्स में 50MP मेन कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, 5,500mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग है।
Samsung Galaxy A33 5G में IP67 रेटिंग दी गई है। इसमें अच्छा कैमरा सेटअप और सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत वेरिएंट और स्टॉक के हिसाब से करीब ₹19,980 से शुरू हो सकती है।
Galaxy A34 5G भी IP67 रेटिंग के साथ आता है। फोन में कैमरा और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है। इसकी कीमत करीब ₹20,790 से शुरू बताई गई है।
POCO C85 5G में डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ IP रेटिंग मिलती है। इसकी कीमत ₹16,999 से शुरू है। इसमें 6.9 इंच का 120Hz HD+ डिस्प्ले और 50MP रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 8GB+128GB वेरिएंट करीब ₹17,999 में है।
OPPO A6c में IP64 रेटिंग दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल के दौरान धूल और पानी से सुरक्षा देने के लिए है। इसकी कीमत करीब ₹16,999 है। इसमें 6.75 इंच 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 685 प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy A06 5G में IP54 रेटिंग मिलती है। यह धूल और पानी से बेसिक सुरक्षा देता है, लेकिन फोन को पानी में डुबाने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। इसकी कीमत ₹17,499 है। साथ ही इसमें 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है।
Redmi A7 Pro 5G में IP52 रेटिंग दी गई है। यह धूल और पानी के छींटों से बेसिक सुरक्षा देती है। इसकी कीमत ₹14,499 से शुरू है। फोन में 6.9 इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है।
अगर आपको ज्यादा वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन चाहिए, तो IP68/IP67 वाले विकल्पों पर ध्यान दिया जा सकता है।
IP68: Moto G96 5G
IP67: Galaxy A33 5G, Galaxy A34 5G
IP64: OPPO A6c
IP54: Galaxy A06 5G
IP52: Redmi A7 Pro 5G
ध्यान रखें, IP रेटिंग का मतलब फोन को हर स्थिति में पूरी तरह Waterproof मानना नहीं है। खरीदने से पहले कंपनी की आधिकारिक शर्तें और वारंटी कवर जरूर चेक करें।