सुनीता पांडे
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और इसके आसपास के इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान तेज बारिश हुई है।
अगले 48 घंटे में भी भारी बारिश की स्थिति बनती दिख रही है। इसलिए मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मुंबई के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से ही लगातार भारी बारिश हो रही है।
गोरेगांव, विले पार्ले, लोअर परेल और अंधेरी समेत शहर के कई इलाके पानी भर गया है।
सड़कों पर जगह जगह पानी भर गया है, जिससे यातायात भी प्रभावित होते नजर आ रही है।
रेल यातायात पर भी असर पड़ रहा है, लोकल ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से चल रही हैं।
IMD ने एक अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 48 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना बताई जा रही है।