अक्सा अंसारी
नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा आज संपन्न हुई।
बतौर मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न हुआ।
प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला की सबसे पहली तस्वीर सामने आई है। जो की बेहद ही आकर्षक है।
नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के बाल रूप की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसमें भगवान का पांच वर्षीय रूप दिखाई दे रहा है।
भगवान की श्यामल मूर्ति बेहद सुंदर दिखाई दे रही है। उनके सिर पर स्वर्ण मुकुट, माथे पर तिलक और अन्य स्वर्ण आभूषण लगाए गए है।
भगवान का यह रूप देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया है।