प्रीति शर्मा
नए साल की शुरुआत करने के लिए मंदिर से बेहतर जगह कौन सी हो सकती है।
आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने के लिए नए साल पर जा सकते हैं।
हरिद्वार में भगवान के दर्शन करने के लिए मनसा देवी मंदिर जा सकते हैं।
उज्जैन में मौजूद महाकालेश्वर मंदिर दुनियाभर में फेमस है। इसे नए साल में एक बार जरूर विजिट करें।
वृंदावन का प्रेम मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है जिसके दर्शन करने का प्लान किया जा सकता है।
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करके नए साल का स्वागत किया जा सकता है।
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करके पहला दिन बिताया जा सकता है।
ओडिशा का प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। जिसके दर्शन करने का प्लान कर सकते हैं।