मनोज पांडे
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Verge Motorcycle ने अपना लिमिटेड एडिशन Mika Häkinen सिग्नेचर एडिशन मॉडल लॉन्च किया है।
इस ई-बाइक की कुल 100 यूनिट ही बनाई जाएंगी। इसकी कीमत 80 हजार यूरो है, जोकि भारत में रु. 71 लाख 48 हजार तय की गई है।
Verja Mika Häkinen सिग्नेचर एडिशन मॉडल Verge और Mika Häkinen का सिग्नेचर एडिशन मॉडल है। दो बार F1 रेस के विजेता मिका हैकिनेन ने कंपनी में इन्वेस्ट किया है।
Verge Motorcycles की TS Pro मोटरसाइकिल पर आधारित, Mika Häkinen Edition डार्क ग्रे और सिल्वर डुअल-टोन फिनिश के साथ आती है।
पेंट स्कीम 1998 और 1999 में मिका हाकिनेन द्वारा उपयोग किए गए मैकलेरन फॉर्मूला 1 मॉडल की याद दिलाती है। Verge Mika Häkinen सिग्नेचर एडिशन मॉडल में हबलेस मोटर है।
यह 136.78 एचपी की पावर और 1000 एनएम का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 3.5 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
मिका हैकिनन सिग्नेचर एडिशन मॉडल में 20.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है। यह बाइक एक बार फुल चार्ज करने पर 563 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
इसकी बैटरी में 25 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। यह बाइक को 35 मिनट में चार्ज कर देती है।