रीता राय सागर
ट्वीड ब्लेजर, जैकेट और स्कर्ट सर्दियों के लिए शानदार विकल्प हैं। इसे बूट्स और टर्टलनेक टॉप के साथ पहनकर क्लासी लुक पा सकती हैं।
वूलन कोट, ट्राउजर और ड्रेस आपको ठंड से बचाने के साथ स्मार्ट लुक भी देते हैं। ऑफिस से लेकर आउटिंग तक इन्हें पहन सकती हैं।
सॉफ्ट और हल्का कैशमीर स्वेटर या शॉल सर्दियों में एलिगेंट लुक देता है। इसे जींस, ट्राउजर या एथनिक आउटफिट के साथ स्टाइल करें।
हल्की धारियों वाली बनावट का कॉरडरॉय फैब्रिक विंटर फैशन में खूब पसंद किया जाता है। इसकी पैंट, जैकेट और स्कर्ट को स्वेटर के साथ पहनें।
सुएड जैकेट और स्कर्ट से आउटफिट को सॉफ्ट और रिच लुक मिलता है। इसे डेनिम, बूट्स और न्यूट्रल शेड्स के साथ पहन सकती हैं।
फ्लैनल की चेक शर्ट और ड्रेस कैजुअल विंटर आउटिंग के लिए अच्छी हैं। इन्हें जींस और लॉन्ग बूट्स के साथ स्टाइल करें।
विंटर वेडिंग या पार्टी में ब्रोकेड जैकेट, ब्लाउज और कुर्ती पहन सकती हैं। इसका रिच टेक्सचर एथनिक लुक को खास बनाता है।
साटन टॉप और स्कर्ट को वूलन ब्लेजर या लॉन्ग कोट के साथ पहनें। इससे पार्टी के लिए खूबसूरत और एलीगेंट लुक तैयार होगा।
लेदर जैकेट, पैंट और स्कर्ट सर्दियों में स्टाइलिश लुक देते हैं। इन्हें हाई नेक टॉप और बूट्स के साथ पहनकर स्मार्ट आउटफिट बनाएं।
सर्दियों में वूलन कोट के साथ साटन टॉप, कैशमीर शॉल या ट्वीड ब्लेजर के साथ टर्टलनेक पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।