अनिल सिंह
BJP के उम्मीदवारों की पांचवीं सूची में पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का नाम नहीं था। जबकि मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है।
बीजेपी ने पीलीभीत से वरुण की जगह राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट दिया है।
varun gandhi
वरुण गांधी कई मुद्दों को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमलावर होते रहे थे।
वरुण गांधी को अपनी ही पार्टी की आलोचना की सजा मिली है, ये चर्चा तेजी से हो रही है।
वरुण गांधी ने बेरोजगारी से लेकर किसानों के मुद्दों तक पर अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरा था।
समाजवादी पार्टी पीलीभीत से पहले ही भगवतशरण गंगवार को टिकट दे चुकी है।
गंगवार ने कहा है कि गांधी सपा ज्वाइन करेंगे तो वो उनके लिए सीट छोड़ने को तैयार हैं।
अब देखना होगा कि वरुण का अगला कदम क्या होता है, निर्दलीय उम्मीदवारी या साइकिल की सवारी