सुनीता पांडे
करी पत्ता खाने से शरीर डिटॉक्स होता है, साथ ही त्वचा और बालों की समस्याएं भी कम होती हैं।
मोटापा कम करने के लिए आप अपने खाने में करी पत्ते का अधिक इस्तेमाल कर सकते हैं।
करी पत्ते का इस्तेमाल आप सब्जियों में या फिर चटनी बनाते समय कर सकते हैं।
वजन कम करने के लिए सुबह गर्म पानी के साथ 5-6 करी पत्ते चबाएं और फिर गर्म पानी पी लें।
आप चाहें तो करी पत्ते का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
आप इसे सुखाकर इसका पाउडर बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और वजन कम होता है।
वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से आपको एक महीने में ही वजन कम करने में मदद मिलेगी।
करी पत्ते में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी1 और बी2 पाया जाता है।
इसमें मौजूद प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। नवभारत मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता।