सुनीता पांडे
टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति भले ही इन दिनों एक्टिंग में कम नजर आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा बरकरार है।
हमेशा अपनी हॉट तस्वीरों से फैंस का दिल धड़काने वाली सुरभि ने इंस्टाग्राम पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं।
इन तस्वीरों में सुरभि ग्लैमरस कपड़ों की बजाय सिंपल साड़ी में कहर ढा रही हैं।
डीप ब्लू प्रिंटेड साड़ी में सुरभि की कातिलाना अदाएं फैंस को मदहोश करने के लिए काफी हैं।
एक्ट्रेस ने नीले रंग की साड़ी और डीप नेक ब्लाउज पहनकर अपने लुक को पूरा किया है।
सुरभि की साइड कट तस्वीरें और चेहरे पर तैरती शरारती मुस्कान वाकई कातिलाना है।
एक्ट्रेस ने अपने बालों को बांध कर और मिनिमम मेकअप करके अपने लुक को खूबसूरती से निखारा है।