सुनीता पांडे
कुछ लोग टोल टैक्स रसीदों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत पड़ने पर यही रसीद आपका साथ देती है।
जब तक आप हाईवे पर यात्रा कर रहे हों तब तक आपको यह रसीद संभाल कर रखनी चाहिए। इस रसीद पर आगे और पीछे एक से चार फोन नंबर लिखे होते हैं।
टोल रसीद आपको मेडिकल इमरजेंसी से लेकर, टायर पंचर, क्रेन सेवा और पेट्रोल सेवा तक की सारी सुविधाएं देती है।
चलिए आपको बताते हैं कि इन टोल रसीदों का इस्तेमाल कैसे और कब किया जा सकता है?
नेशनल हाईवे पर चोरी और स्नैचिंग जैसे खतरों से बचने के लिए आप रसीद पर मौजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं।
यदि कोई बीमार व्यक्ति आपके साथ यात्रा कर रहा है और उसे तुरंत एम्बुलेंस की आवश्यकता है, तो आप रसीद पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके 10 मिनट के भीतर एम्बुलेंस बुला सकते हैं।
Pick up truck fat tire on the street.
अगर सफर के दौरान आपकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाता है तो उसके लिए भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सेवा मुहैया कराई जाती है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा आपकी गाड़ी को पेट्रोल पंप तक ले जाने की सुविधा मुफ्त है, लेकिन पेट्रोल का शुल्क आपको ही देना होगा।
इसके अलावा आप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं जो मुफ्त है। NHAI के टोल फ्री नंबर 8577051000 और 7237999911 हैं जो मुफ्त सेवा प्रदान करते हैं।