सुनीता पांडे
मखाने में एंटीऑक्सीडेंट के अलावा कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है।
डायबिटीज के मरीज मखाने को भूनकर भी खा सकते हैं।
मखाने को भूनकर आटा पीसकर उसकी रोटी बनाकर खा सकते हैं।
मखाना फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है।
फाइबर से भरपूर मखाना ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।
इसके सेवन से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा संतुलित रहती है।
डायबिटीज के मरीज मखाने की खीर बनाकर खासकते हैं।
मखाने को मिल्कशेक में मिलाकर सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहेगा।
मखाने का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
डाइटिंग करने वालों के लिए मखाना एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता है।
ज्यादातर लोग व्रत या त्योहारों के दौरान मखाने का सेवन करते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।