सुनीता पांडे
योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि यह भावनाओं को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
ये आसन क्रोध जैसी नकारात्मक भावनाओं को दूर कर जीवन में सकारात्मकता और आशावाद पैदा करने में मदद करेंगे।
बद्ध कोणासन को मोची आसन और तितली आसन के नाम से भी जाना जाता है।
बद्ध कोणासन शरीर को लचीलापन प्रदान करता है, जिससे मांसपेशियों को मजबूती और मन को शांति मिलती है।
पादंगुष्ठासन आसन मस्तिष्क को शांत करने के अलावा तनाव, चिंता, सिरदर्द और अनिद्रा को दूर करने में मदद करता है।
समकोणासन या समकोण आसन मांसपेशियों में अतिरिक्त तनाव को दूर करने के साथ पूरे दिन मन को शांत रखता है, जिससे गुस्सा कम आता है।
वशिष्ठासन पूरी तरह से हाथों पर संतुलन रखने वाला आसन है, इस आसन से मन शांत और तनाव से राहत मिलती है।
वशिष्ठासन एक शक्तिशाली आसन है जो आंतरिक शक्ति विकसित करने में भी मदद करता है।