सिमरन सिंह
फूल अक्सर अपनी खूबसूरती और खुशबू के लिए दुनिया में मशहूर होते हैं।
लेकिन एक फूल खूबसूरत होने के बावजूद अपनी बदबू के लिए बदनाम है।
यह फूल रॉक गार्डन और दूसरी जगहों पर लगा हुआ देखा जा सकता है।
वनस्पतिशास्त्री, प्रकृति प्रेमी और वैज्ञानिक सभी इसमें रुचि रखते हैं।
इस आकर्षक और रहस्यमयी पौधे की कई खूबियां हैं।
फूल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें सड़े हुए मांस जैसी गंध आती है।
वैज्ञानिक इस गंध का इस्तेमाल इंसानों में भूख को दबाने के लिए करते हैं।
यह फूल तारे के आकार का होता है जो खूबसूरत होता है।
इसकी खूबसूरती और कम पानी की वजह से इसे बगीचों के लिए पसंद किया जाता है।
अगर हम इस फूल का नाम बताएं तो इसका नाम है कैरलुमा फेटिडा।