अभिषेक सिंह
अमेजन रेनफॉरेस्ट को दुनिया के सबसे बड़े और घने जंगल का तमगा हासिल है।
यह जंगल साउथ अमेरिका में स्थित है और करीब 9 देशों में फैला हुआ है।
अमेजन रेनफॉरेस्ट का कुल क्षेत्रफल करीब 55 लाख वर्ग किलोमीटर है।
ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, बोलिविया, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना में इसका फैलाव है।
इस जंगल में वनस्तपतियों की करीब 16 हजार प्रजातियां पाई जाती हैं।
इस रेनफॉरेस्ट में कितने प्रकार के जीव जंतु रहते हैं इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
धरती का फेफड़ा कहा जाने वाला यह जंगल फिलहाल अतिक्रमण के खतरे से जूझ रहा है।