मनोज पांडे
पार्टी हो या जश्न मानना, शराब अक्सर इनमें जमकर परोसा जाता है। वैसे इसके बिना भी कई लोग अपनी खुशियों को बड़े ही सादगी भरे अंदाज में मना लेते हैं।
लेकिन शराब एक चीज है जो दुनिया के हर कोने में बड़े ही आसानी से मिल जाती है। वहीं इसे पसंद करने वाले लोग इसका जमकर लुफ्त लेते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है जहां लोग बड़ी मात्रा में शराब का सेवन करते हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस देश ने शराब पीने के मामले में विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तो जानें इस देश के बारे में...
Close-up of group of friends toasting with beer while eating in a pub.
इसलिए, कर्मचारी काम के बाद बड़ी मात्रा में शराब पीते हैं। यह तनाव दूर करने का उनका अपना तरीका भी है। इसलिए इस देश में शराब पीना बहुत आम हो गया है।
इस देश में वाइन, व्हिस्की और बीयर का आयात बढ़ गया है। कोरोना फैलने के बाद दक्षिण कोरिया में लोगों की शराब पीने की आदतें भी बदल गई हैं।
कोरिया सीमा शुल्क सेवा के आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में देश का व्हिस्की आयात लगभग 80% बढ़ गया।
आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में बीयर अभी भी सबसे लोकप्रिय है। जनवरी से मार्च की अवधि में बीयर की बिक्री व्हिस्की की बिक्री से लगभग सात गुना अधिक थी।
Disclaimer:
नवभारत मीडिया किसी को भी शराब पीने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है। शराब से कई गंभीर बीमारियां होती हैं उससे दूरी बनाएं रखें।