प्रीति शर्मा
बारिश के समय नमी और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे मौसम में दही का सेवन करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
दही प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
लेकिन इस मौसम में नमी के कारण दही जल्दी खट्टा हो जाता है।
यही कारण है कि दही खाने से सर्दी जुकाम, एलर्जी पाचन समस्या हो सकती है।
मानसून में हमेशा ताजा दही खाना चाहिए जिससे बैक्टीरियल इंफेक्शन न हो।
जिन लोगों को सर्दी-जुकाम या कफ है उन्हें ऐसे में दही खाने से बचना चाहिए।
मानसून में अधिक मात्रा में दही का सेवन करने से बचना चाहिए।