सुनीता पांडे
सावन के महीने में बेलपत्र के कुछ उपाय आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
पुराणों के अनुसार, जो व्यक्ति शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाता है, भगवान शिव उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।
हर सोमवार को बेलपत्र चढ़ाकर भोलेनाथ की पूजा करें, फिर भगवान शिव पर चढ़ाए गए 3 बेलपत्र घर वापस ले आए और उन पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर तिजोरी में रखें, आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
मान्यता के अनुसार अगर आपको संतान सुख नहीं मिल रहा है तो सावन के महीने में बेलपत्र का पौधा लगाने से आपको संतान सुख जरूर मिलेगा।
अपनी उम्र के अनुसार पत्तों को गिनकर उन्हें गाय के कच्चे दूध में डुबो लें। फिर इस बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा करें और मंदिर में चढ़ा दें, इससे संतान की प्राप्ति होती है।
Bael,Is,The,Most,Ancient,Sacred,Tree,In,India.,Mostly,
वैवाहिक जीवन में शांति के लिए हर सोमवार को पति-पत्नी एक साथ भगवान शिव और माता पार्वती की बेलपत्र चढ़ाकर पूजा करें। इससे आपके बीच की कड़वाहट दूर होगी और प्यार बढ़ेगा।
अगर आपके घर में धन की कमी है तो आपको सावन के महीने में अपने घर में मदार, बेल और आक का पौधा लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी और धन की कमी धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।
इस लेख में मौजूद किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।