प्रीति शर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित होंगे जिसके लिए शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं।
विधानसभा की 70 सीटों पर कई बड़े नेता 10 हजार से भी अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस में नई दिल्ली सीट से लड़ रहे संदीप दीक्षित 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा भारी मतों से पीछे चल रही हैं।
दिल्ली में आप नेता सत्येंद्र कुमार जैन शकूरबस्ती से चुनाव लड़ रहे हैं जो इस वक्त 10 हजार से भी अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।
पटपड़गंज सीट से आप पार्टी के अवध ओझा 15 हजार से भी अधिक वोटों से पिछड़े हुए नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस की रागिनी नायक वजीरपुर सीट से पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं। इस सीट पर पूनम शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं।