प्रीति शर्मा
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़ दिया।
ऋषभ पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए और दूसरी पारी में 118 रन बनाए।
दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ऋषभ सातवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
यह कारनामा करने वाले वे पहले भारतीय और विश्व के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।
ऋषभ पंत से पहले ये कारनामा अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने भी कर दिखाया है।
सुनील गावस्कर, विजय हजारे, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे।
सुनील गावस्कर ने यह कारनामा एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार किया है।
राहुल द्रविड़ ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा दो बार किया है।