प्रीति शर्मा
हाई ब्लड प्रेशर एक बहुत ही गंभीर समस्या है जो दिल संबंधित बीमारियों का कारण बनता है।
हमारी रोज की कुछ आदतें ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। जाने अनजाने में लोग अक्सर ये गलतियां करते हैं।
ज्यादा नमक का खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। इसे सीमित मात्रा में डाइट में शामिल करें।
सेडेंटरी लाइफस्टाइल ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है।
लंबे समय तक बैठे रहना मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। इसलिए हमें शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए।
अगर कोई व्यक्ति पर्याप्त नींद नहीं ले रहा है और लगातार तनाव में है तो यह ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।
चाय या कैफीन का ज्यादा मात्रा में सेवन करना भी ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। जिससे बचना चाहिए।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है। साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।