आपके घर के ये 5 Smart Devices कर रहे हैं जासूसी?

सिमरन सिंह

अगर आपका CCTV या सिक्योरिटी कैमरा पुराना है और उसे अब सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते, तो वह हैकर्स का आसान निशाना बन सकता है।

सबसे पहले Security Camera

Source: Pinterest

पुराने वायरलेस प्रिंटर बिना अपडेट के नेटवर्क की सबसे कमजोर कड़ी बन सकते हैं। जरूरत न हो तो इन्हें केवल लोकल नेटवर्क पर चलाएं।

पुराने Wi-Fi Printer से सावधान

Source: Pinterest

कई साल पुराने Smart TV में सिक्योरिटी अपडेट बंद हो जाते हैं। ऐसे टीवी डेटा चोरी और हैकिंग के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

Smart TV भी बन सकता है खतरा

Source: Pinterest

स्मार्ट फ्रिज और दूसरे IoT किचन डिवाइस हमेशा ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होती। जरूरत न हो तो इन्हें इंटरनेट से डिस्कनेक्ट रखें।

Smart Refrigerator भी सुरक्षित नहीं

Source: Pinterest

Alexa, Google Assistant जैसे स्मार्ट स्पीकर वॉयस कमांड सुनने के लिए तैयार रहते हैं। इस्तेमाल न हो तो माइक्रोफोन म्यूट करें या इंटरनेट बंद रखें।

Smart Speaker हमेशा सुनता है?

Source: Pinterest

कमजोर पासवर्ड या सिक्योरिटी खामी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी आपके स्मार्ट डिवाइस तक पहुंच सकते हैं।

कैसे होती है जासूसी?

Source: Pinterest

आपकी वॉयस कमांड, इस्तेमाल का पैटर्न, नेटवर्क जानकारी और कई दूसरी निजी जानकारियां गलत हाथों में जा सकती हैं।

कौन-सा डेटा हो सकता है चोरी?

Source: Pinterest

मजबूत पासवर्ड रखें।

समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करें।

जिन डिवाइस की जरूरत नहीं, उन्हें इंटरनेट से डिस्कनेक्ट करें।

ऐसे रखें Smart Home सुरक्षित

Source: Pinterest

हर स्मार्ट डिवाइस को हमेशा ऑनलाइन रखना जरूरी नहीं। सही सेटिंग्स अपनाकर आप अपनी प्राइवेसी और डेटा दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं।

छोटी सावधानी, बड़ी सुरक्षा

Source: Pinterest

कहीं आपका Wi-Fi हैक तो नहीं? घर बैठे ऐसे करें पता और तुरंत करें बचाव