स्टाइल दिखाने के चक्कर में कट सकता है भारी चालान

सिमरन सिंह

युवाओं में मॉडिफिकेशन का ट्रेंड

आजकल कई युवा अपनी कार को यूनिक और आकर्षक बनाने के लिए अलग-अलग मॉडिफिकेशन करवाते हैं। लेकिन हर बदलाव कानूनी नहीं होता।

Source: Pinterest

स्पोर्ट्स एग्जॉस्ट लगवाना

तेज आवाज वाली एग्जॉस्ट सिस्टम कार को स्पोर्टी लुक देती है। लेकिन तय सीमा से ज्यादा शोर या प्रदूषण फैलाने वाला एग्जॉस्ट गैरकानूनी माना जाता है।

Source: Pinterest

काली फिल्म लगाना

प्राइवेसी और धूप से बचने के लिए कई लोग शीशों पर डार्क फिल्म लगवा लेते हैं। लेकिन भारत में विंडो ट्रांसपेरेंसी को लेकर सख्त नियम हैं।

नतीजा: चालान और फिल्म हटाने का आदेश।

Source: Pinterest

स्टाइलिश नंबर प्लेट

अलग दिखने के लिए कई लोग फैंसी फॉन्ट और डिजाइन वाली नंबर प्लेट लगाते हैं। लेकिन सरकार द्वारा तय फॉर्मेट से अलग नंबर प्लेट अवैध है।

नतीजा: पुलिस तुरंत चालान कर सकती है।

Source: Pinterest

लाल-नीली LED लाइट्स

कार में लाल, नीली या फ्लैशिंग LED लाइट्स लगाना नियमों के खिलाफ हो सकता है। ये दूसरी गाड़ियों के ड्राइवरों का ध्यान भटका सकती हैं।

नतीजा: जुर्माना और लाइट्स हटाने का आदेश।

Source: Pinterest

बड़े टायर और बदला हुआ सस्पेंशन

कुछ लोग कार को ऊंचा दिखाने के लिए बड़े टायर और मॉडिफाइड सस्पेंशन लगवाते हैं। यह गाड़ी के बैलेंस और सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।

Source: Pinterest

आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाना

कई कार मालिक बाद में सनरूफ लगवाते हैं। लेकिन कंपनी द्वारा डिजाइन की गई संरचना में बदलाव सुरक्षा मानकों को प्रभावित कर सकता है।

नतीजा: कानूनी परेशानी और बीमा विवाद।

Source: Pinterest

बीमा भी हो सकता है बेकार

बिना अनुमति किए गए मॉडिफिकेशन के कारण दुर्घटना होने पर बीमा कंपनी क्लेम रिजेक्ट कर सकती है। यानी नुकसान की भरपाई आपकी जेब से करनी पड़ सकती है।

Source: Pinterest

कार मॉडिफाई करने से पहले जान लें नियम

केवल वही बदलाव करवाएं जो मोटर वाहन नियमों के अनुरूप हों। स्टाइल जरूरी है, लेकिन सुरक्षा और कानून उससे भी ज्यादा जरूरी हैं।

Source: Pinterest

फोन बेचने से पहले करें ये 8 काम, नहीं तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे!

Swipe Up