सुनीता पांडे
हींग के पानी का सेवन करने से शरीर को अद्भुत फायदा मिलता है।
हींग का पानी डाइजेस्टिव स्टीमुलेंट को तीव्र करता है, जिससे पाचन क्रिया तेज हो जाती है।
इसके सेवन से गैस, कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
हींग के पानी में मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव ब्लड शुगर को कम करने में फायदेमंद होता है।
हींग का पानी वजन कम करने में बहुत कारगर है।
हींग का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
इसके सेवन से कई अन्य बीमारियों से भी आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है तो हींग का पानी पिएं, इससे काफी हद तक राहत मिल सकती है।
हींग में मौजूद एंटी-इन्फ्लूएंजा और एंटीवायरल गुण वायरल संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।
सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण में हींग का पानी कारगर माना जाता है।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।