सुनीता पांडे
घंटों मोबाइल में रील्स देखने से न सिर्फ आपको शारीरिक परेशानी हो सकती है, बल्कि इससे दिमाग भी खोखला हो सकता है।
एक रिसर्च के मुताबिक, लंबे समय तक रील्स और वीडियो देखने से आप मास साइकोजेनिक इलनेस नामक बीमारी के शिकार हो सकते हैं।
इस बीमारी के शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें लोग अक्सर सामान्य समझने की भूल कर बैठते हैं। जैसे-किसी से बात करते समय पैर हिलाना। यह इस बीमारी का पहला लक्षण है।
कई ऐसे लोग हैं जो किसी वीडियो को पूरा नहीं देख पाते और लगातार वीडियो बदलते रहते हैं।
इस स्थिति को अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर के रूप में जाना जाता है।
रोजाना घंटों-घंटों मोबाइल देखने से पीठ और गर्दन में तेज दर्द की दिक्कत पैदा हो सकती है।
लोग गर्दन झुकाकर फोन चलाते हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
लगातार मोबाइल देखते रहने से नींद न आना, माइग्रेन, सिर दर्द, डिप्रेशन आदि जैसी समस्याओं के शिकार भी हो सकते हैं।
अपने रील्स पर लाइक और व्यूज की चिंता आपको डिप्रेशन में पहुंचा सकती है।